सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू
गौरीगंज, अगस्त 10 -- अमेठी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र त्रिसुंडी में अंतर सेक्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता सोवमार को शुरू हुई। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जायेगी। टूर्नामेंट में सीआरपीएफ के 21 सेक्टरों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें कुल 96 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि मदन कुमार उप महानिरीक्षक ने सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सेक्टर का नाम रोशन करने और मान-सम्मान के लिए पूरे मनोयोग से खेलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआरपीएफ बैंड की धुन और सभी टीमों के मार्च पास्ट से हुई। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले 12 अगस्त को खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.