रांची, जनवरी 24 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा के सैंबो स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री रोजगार मेला-18 का आयोजन किया गया। नेतृत्व ग्रुप केंद्र रांची के उप महानिरीक्षक राजीव कुमार ने किया। सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के महानिरीक्षक साकेत कुमार मुख्य अतिथि थे। रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के लिए चयनित झारखंड के कुल 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, असम राइफल्स, आईटीबीपी, डीएफएस, एफसीआई और गेल जैसे प्रमुख विभागों में हुई है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण देशभर के केंद्रों में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.