रामपुर, मई 30 -- रामपुर। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र में शनिवार को उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम ऑफ डिफरेंट स्टेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मेले का आयोजन किया गया। उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाना और विभिन्न राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के बीच विविधता में एकता को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य नागरिकों के बीच आपसी समझ,भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र के जवानों के परिजनों और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू, क्...