मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र में गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्रुप केंद्र के डीआईजी राकेश कुमार के साथ तमाम अधिकारी, पदाधिकारी और जवानों ने क्वार्टर गार्ड पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि 09 अप्रैल 1965 को गुजरात के कच्छ के रन में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड ने हमला किया था। इस हमले को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बहुत कम संख्या में मौजूद बहादुर जवानों ने विफल कर दिया था। साथ ही 36 पाकिस्तानी सैनिकों को मार भी गिराया था। इसके बाद से सीआरपीएफ के जवानों की अद्वितीय वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए 09 अप्रैल को शौर्य दिवस मनाया जाता है। मौके पर बल के कमांडेंट अजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों को वर्ष 2025-26 में उत्कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.