बिहारशरीफ, मई 24 -- फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम जवानों और नागरिकों को दिया फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश फोटो : राजगीर साइकिल-राजगीर के सीआरपीएफ कैम्प में रविवार को साइकिल रैली निकालते अधिकारी व जवान। राजगीर, निज संवाददाता। देशभर में चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के तहत रविवार को सीआरपीएफ कैम्प में साइकिल रैली निकाली गयी। कार्यक्रम में शामिल जवानों व नागरिकों ने लोगों को शारीरिक फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। रैली का नेतृत्व प्राचार्य निखिल रस्तोगी ने किया। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ कैम्प में निकाली गयी साइकिल रैली फिट इंडिया अभियान के माध्यम से स...