लातेहार, मार्च 8 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के मुख्यालय में शनिवार को सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर 11वीं बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर ने स्वयं रक्तदान किया और अन्य जवानों को भी रक्तदान के लिए प्ररित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और न ही उसे बनाया जा सकता है। कहा कि सीआरपीएफ हमेशा मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए आगे रहता है। अक्सर सीआरपीएफ के जवान लोगों की मदद के लिए रक्तदान करते हैं, इसी तरह मानव सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान किया गया। खबर लिखे जाने तक 23 जवान रक्तदान कर चुके थे। मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, एसजी डॉ अमूल्या कूजुर, द्वितीय कमा...