चाईबासा, फरवरी 15 -- चाईबासा। टोटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटने से सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान जख्मी हो गए ।ज़ख्मियों में 56 वर्षीय अंतर्यामी गिरी और 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह शामिल है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह लगभग 11 बजे दोनों एक मालवाहक ट्रक में जवानों का समान लेकर रोआम कैम्प जा रहे थे। रास्ते में टोंटो थाना क्षेत्र में अचानक मालवाहक ट्रक पलट गयी। उस पर सवाल दोनों जवान जख्मी हो गए। दोनों को घटना स्थल से उठाकर टोंटो अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदरअस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया है। दोनों को हाथ पैरा और सिर में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.