बाराबंकी, जून 19 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) रविवार को जिले के आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिले के 2788 परीक्षार्थी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह महत्वपूर्ण परीक्षा देंगे। आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा:: जिले में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर, राजकीय इंटर कॉलेज नगर, जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज कंपनी बाग, राजकीय पॉलीटेक्निक समैया नगर, राजकीय इंटर कॉलेज शहावपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, राजकीय इंटर कॉलेज बरौलीजाटा व किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा को पर...