सीआरपीएफ के डीआईजी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा
घाटशिला, अगस्त 15 -- गालूडीह। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व सुबह पर सीआरपीएफ ने देशभक्ति का माहौल बना दिया। सीआरपीएफ के डीआईजी जयदेव केसरी और सकेंण्ड इन कमांडेंट नवीन कुमार के नेतृत्व में जवानों ने इलाके में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसके साथ ही दिगड़ी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। डीआईजी के नेतृत्व में सीआरपीएफ के जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर मोटरसाइकिल रैली निकाली। यात्रा के दौरान वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। राहगीरों और ग्रामीणों ने भी घरों की छतों और दुकानों से तिरंगा लहराकर जवानों का अभिवादन किया। डीआईजी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों में देशभक्ति की भावना जगाना है। यह भी पढ़ें- 11वीं बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा आजादी के उत्सव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.