प्रयागराज, फरवरी 21 -- सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में तैनात जवान से बिजली का मीटर अपडेट करने का झांसा देकर शातिर ने तीस हजार रुपये ठग लिए। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिहार के बक्शर जिले के नई बाजार निवासी धीरेन्द्र कुमार आर्य की पोस्टिंग सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पड़िला में है। तहरीर में आरोप लगाया कि घर पर बिजली का नया कनेक्शन कराया है। मीटर आपडेट के नाम पर साइबर शातिर ने तीस हजार ठग लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...