प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रमजान अली ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पड़ोसी गांव सराय रतऊ से शहजाद जमालुद्दीन सहित आधा दर्जन से अधिक दबंग लाठी डंडा लेकर घर पर पहुंचे और धमकी देने लगे। छुट्टी पर आए सीआरपीएफ के जवान अकबर अली विवाद में बीच-बचाव करने लगा। दबंगों ने सीआरपीएफ के जवान और उसकी बहन को लाठी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर गुल होने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर भेजा। थानाध्यक्ष विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.