वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। पहड़िया स्थित 95वीं सीआरपीएफ बटालियान परिसर में सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश एंड पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगाया गया। उद्घाटन कमांडेंट राजेश्वर बालापूरकर ने किया। संस्थान की निदेशिक एवं मनोचिकित्सक प्रीता शाहू ने जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। कमांडेंट ने सभी चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, शिवमोहन दीक्षित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.