हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के तहत बुधवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम की ओर से पर्वत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप कमांडेंट हरिश चंद्र मनोरी ने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति या सफाई कर्मचारी की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों से गीले-सूखे कचरे को अलग रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग और जल संरक्षण करने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। प्रबंधक पान सिंह ऐड़ी, निदेशक डॉ. आरके सागुड़ी, प्रधानाचार्या सूची गिनवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का पृथक्करण, स्वच्छता का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Roorki Ne...