मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- साहेबगंज। नगर परिषद के गुलाबपट्टी परसौनी निवासी सीआरपीएफ के अवकाश प्राप्त डीआईजी 83 वर्षीय प्रमोद नारायण शर्मा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सुबह 5:15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने पीछे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पुत्र रविप्रकाश समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका बनारस घाट पर गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर आचार्य डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, टुन्ना सिंह, अरुण कुमार, वार्ड पार्षद आकाश कुमार अतुल, सुमन कुमार, चंद्रिका सिंह, अनिल सिंह, बुबुन सिंह, गुड्डू कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...