लातेहार, जुलाई 28 -- लातेहार,संवाददाता। सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस मंगलवार को 11वीं बटालियन मुख्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट रवि कुमार ने कहा कि सीआरपीएफ की स्थापना तत्कालीन रियासतों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। प्रारंभ में इसका नाम क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस था, जिसे स्वतंत्रता के बाद 28 दिसंबर 1949 को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने सीआरपीएफ का स्वरूप प्रदान करते हुए ध्वज समर्पित किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सीआरपीएफ ने मनाया 88वां स्थापना दिवस उन्होंने कहा कि वर्तमान में 247 बटालिय...