सीआरपीएफ की क्विज मे आयुष को मिला तीसरा स्थान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आयोजित ऑनलाइन क्विज में जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज रामापुर के कक्षा 10 के छात्र आयुष मिश्र ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की। आयुष के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र अमेठी में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और डीआईजी मदन कुमार ने उसे 5 हज़ार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। उधर विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा आर्या सिंह ने जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए ने उसे प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धवल कुमार द्विवेदी ने दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.