सीआरपीएफ की अंतर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
रांची, सितम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। 94वीं बटालियन सीआरपीएफ के तत्वावधान में 11वीं अंतर बटालियन/ग्रुप केंद्र फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता 28 से 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें सीआरपीएफ की 11 बटालियनों एवं ग्रुप केंद्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को सीआरपीएफ 94वीं बटालियन के कैंप परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी पुष्कर भारद्वाज ने किया। मौके पर उप कमांडेंट रवि शंकर, निरीक्षक (जीडी) अजीत कुमार ठाकुर समेत प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के खिलाड़ी और पदाधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान पुष्कर भारद्वाज ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड सेक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.