प्रयागराज, मार्च 19 -- शांतिपुरम स्थित 101 रैपिड एक्शन फोर्स के प्रांगण में गुरुवार को सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार भारती समेत अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित की। इसके बाद कमांडेट ने परम्परागत तरीके से क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखण्डता के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यकम के अंत में सभी मेस में 'बड़ा खाना' का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से सहभागिता कर इस विशेष दिन को उत्सव के रूप में मनाया। सैनिक सम्मेलन भी हुआ। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी पुर्नवसु तिवारी, सीएमओ ओजी. डॉ अशोक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.