प्रयागराज, मार्च 11 -- केशव मार्ग मोहल्ले में रहने वाले सीआरपीएफ कर्मी और अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ चोर घर में रखा कीमती सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, शांतिपुरम के केशव मार्ग मोहल्ले में रहने वाले सीआरपीएफ कर्मी मनोज कुमार वर्मा और अधिवक्ता रविशंकर तिवारी के घरो का ताला तोड़ दो दिन पहले चोरों ने घर में लगा लाखों कीमत के बिजली वायरिंग का तार तथा हजारों कीमत के अन्य सामान समेट लिया। लगातार मोहल्ले में चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...