बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिध। बरौनी प्रखंड के केशावे में शनिवार को सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता निशांत कुमार ने की। इसमें विचार विमर्श के बाद सीआरपीएफ कर्मचारी परिवार कल्याण समिति का गठन किया गया। इसमें सबसे बुजुर्ग सेवानिवृत सदस्य राजेन्द्र राय के द्वारा सभी सदस्यों को अंगवस्त्र देकर व सभी सदस्यों के द्वारा बुजुर्ग सदस्य को सम्मानित किया गया। निशांत कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ में कार्यरत व सेवानिवृत सदस्यों के परिवारों के लाभ के लिए काम करना मुख्य उदेश्य है। मौके पर राजेन्द्र राय, राम प्रवेश सिंह, राम शंकर राय, दिलीप कुमार झा, रेवती रमण, महेश कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार, सुशांत सिंह, मुकेश सिंह, संतोष कुमार सिंह, पुनपुन कुमार, प्रदीप कुमार, चंदन कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...