सीआरपीएफ एसआई पद के लिए 1722 अभ्यर्थी चयनित
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। एसएससी ने संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा-2025 के पेपर-2 का परिणाम जारी कर दिया है। सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (हिंदी अनुवादक) पद के लिए कुल 1722 अभ्यर्थियों को पीईटी/पीएसटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 60, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 50 तथा एससी-एसटी के लिए 40 अंक कटऑफ निर्धारित की गई। चयनित अभ्यर्थियों में 309 यूआर, 588 ओबीसी, 346 ईडब्ल्यूएस, 343 एससी और 136 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग ने बताया कि पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम पीईटी/पीएसटी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.