वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। पहड़िया स्थित 95वीं सीआरपीएफ बटालियन के मुख्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पौधरोपण किया गया। कमाडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने पौधारोपण कर मेले की शुरुआत की। वाहिनी के साहसी कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपनी वीरता और पेशेवराना अंदाज के लिए जानी जाती है, भारत के सुरक्षा तंत्र में इसकी अहम भूमिका है। कमांडेंट ने अपने जवानों की सराहना की। उन्होंने उनके परिवारजनों को वाहिनी के 38वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास के साथ, बल पूरी ताकत से देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मेले में जवानों के मनोरंजन के लिए ग्लास-बाल, मटका, डंडा, फुटबॉल टायर, बच्चों के लिए जलेबी रेस और महिलाए...