दरभंगा, मई 13 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड में रामभद्रपुर से हायाघाट होते हुए थलवाड़ा तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर मंगलवार को भी मेगा ब्लॉक लिया गया। यह मेगा ब्लॉक दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लागू रहा। इस मेगा ब्लॉक के कारण नई दिल्ली से दरभंगा पहुंचने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट 12566 अपने निर्धारित समय 9:15 बजे से दो घंटे विलंब से दरभंगा पहुंची। वहीं, हायाघाट रेलवे यार्ड में दरभंगा इंड प्वाइंट पर मंगलवार को भी नॉन इंटरलॉकिंग कार्य जारी रहा। इस कार्य से जुड़े मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र प्रसाद का गहन निरीक्षण भी हुआ। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय यानी 13 मई की शाम तक इस कार्य को हर हाल में पूरा करने को लेकर निर्देशित किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.