सीआरएस ने शुरू किया नई दोहरी रेल लाइन का निरीक्षण
कटिहार, जून 18 -- कटिहार, एक संवाददाता। सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती देने वाली कटिहार-कुमेदपुर एवं कटिहार-मुकुरिया दोहरी रेल लाइन परियोजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसी कड़ी में पूर्वोत्तर सीमांत परिमंडल, कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) सुमित सिंघल ने कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली नवनिर्मित दोहरी रेल लाइन सेक्शन का तीन दिवसीय वैधानिक निरीक्षण शुरू कर दिया है। यह निरीक्षण 17 जून से 19 जून तक चलेगा और इसके सफल समापन के बाद इन सेक्शनों पर नियमित रेल परिचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। कटिहार रेलवे मंडल के लिए यह निरीक्षण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह परियोजना वर्षों से रेल क्षमता विस्तार की बड़ी योजना का हिस्सा रही है। यह भी पढ़ें- एआई और डिजिटल ट्विन्स से होगी रेलवे ट्रैक की चौबीसों घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.