कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर कैंट-वाल्मीकिनगर दोहरीकरण परियोजना के तहत सोमवार को उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य 7.38 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया गया। उत्तर पूर्व सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) प्रणजीव सक्सेना ने विशेष निरीक्षण ट्रेन के माध्यम से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलखंड का परीक्षण कर संरक्षा मानकों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- आज फुल स्पीड से दौड़ेगी संरक्षा आयुक्त स्पेशल, रेलवे ट्रैक से दूर रहें लोगनिरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) अभय कुमार गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन सहित मुख्यालय गोरखपुर एवं वाराणसी मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत उनौला स्टेशन ...