मुंगेर, नवम्बर 18 -- तारापुर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने और केंद्र सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय,नई दिल्ली की छह सदस्यीय कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर का जायजा लिया। टीम के आगमन पर चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, मानवबल, उपलब्धियों और मौजूदा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक अस्पताल के सभागार में संपन्न हुई। निरीक्षण दल का नेतृत्व डा.आनंदिया साह कर रहे थे। टीम में एम्स से आए विशेषज्ञ डा.संतोष कुमार निराला, डा. निखिलेश परचुरी, डा. सुकन्या, डा. अंकिता साह और डा. शाहिद अली वारसी शामिल थे। अस्पताल की ओर से प्रभारी उपाधीक्षक डा. बिंदु कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.