लातेहार, फरवरी 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। स्थानीय पथ निर्माण विश्रामागार परिसर में सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक महेश सिंह एवं कर्मचारी राजेन्द्र कुजूर के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान सीओ सुमित कुमार झा व बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि सीआई महेश सिंह एवं राजेन्द्र कुजूर ने अपने सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाया। उनका व्यवहार सहयोगात्मक रहा और वे सदैव आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील रहे। मौके पर अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर अंचलकर्मी सूरजदेव राम, उमेश प्रजापति, सुशील टोप्पो, कर्मचारी प्रतिमा, बीरबल उराँव, सुरेश उराँव, अनिल कुमार, रेशमा कुमारी, उपेंद्र राम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.