रामगढ़, मई 15 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के छीपादोहर, बारवाड़ीह और मंगरा रेल खंड पर तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलोकिंग कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्य 14 से 20 मई तक चरणबद्ध तरीके से होना था। इस बुनियादी ढांचा विकास कार्य के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट या नियंत्रित करने का प्रस्ताव था। जिसे स्थगित कर दिया गया है। सभी ट्रेनें पूर्वत: चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...