सीआईसी के खिलाड़ी राज्य स्तर में पहुंचे, हॉकी में पांच छात्राओं का हुआ चयन
चित्रकूट, अक्टूबर 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीआईसी कर्वी के खिलाड़ियों ने हमीरपुर में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजय हासिल कर धर्मनगरी चित्रकूट का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य डा रणवीर सिंह चौहान, कार्यकारी प्रधानाचार्य फूलचंद चंद्रवंशी ने विजेता खिलाड़ियों और टीम प्रभारी क्रीड़ा अध्यक्ष डा रमेश सिंह चंदेल को सम्मानित किया।मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद सीआईसी की टीम राज्य स्तर पर हिस्सा लेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 14, 15 व 16 अक्टूबर को गोरखपुर में होनी है। टीम में चयनित खिलाड़ियों में प्रांजल वर्मा, शिवम द्विवेदी, अंकित गुप्ता, सत्यम ठाकुर, सतीश कुमार, सूरज सिंह शामिल है। इसके अलावा बालिका वर्ग में शशि देवी, मालती प्रिंस, आकांक्षा सिंह, अनीशा यादव शामिल है। यह भी पढ़ें- मंडल स्तरीय कबड्डी में महादेव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.