बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड (सीआईसीएसई) हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए। जिले में सीआईसीएसई बोर्ड का जहांगीराबाद में मात्र एक सेंट जोसफ विद्यालय है। इसका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परिणाम आने के बाद छात्रों ने विद्यालय जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। हाईस्कूल की तीनों टॉपर बेटियां हैं और इंटर में तीनों बेटे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डैनी ने बताया कि सीआईसीएसई के परिणाम में हाईस्कूल में गुनगुन ने 487 अंक लाकर 97.4 प्रतिशत के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। सृष्टि भारद्वाज ने 483 अंकों के साथ 96.6 प्रतिशत लाकर दूसरा और अदिति सिंह ने 481 अंकों के साथ 96.2 फीसदी लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।इंटरमीडिएट यह भी पढ़ें- सीआईसीएसई बोर्ड...