सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने बरामद किया आठ लाख का गांजा
रांची, अगस्त 12 -- रांची, वरीय संवाददता। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी रांची की टीम ने मौर्य एक्सप्रेस के कोच संख्या नौ से आठ लाख रुपये का 16 किलो गांजा बरामद किया। इस ट्रेन से उतरते हुए 16 वर्षीय नाबालिग को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी में उसके दो बैग से 13 पैकेट गांजा मिला। उसके पास से दो रेलवे टिकट और मोबाइल भी मिला। बरामद सामग्री को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया। इस अभियान में अपराधन खुफिया शाखा रांची के निरीक्षक लाल बहादुर, प्रधान आरक्षी एमए सिंह, संजय कुशवाला, सीके सिंह सहित आरपीएफ के उप निरीक्षक एसके सिंह, आरक्षी दिलीप कुमार व मुंतजीर अंसारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.