रांची, फरवरी 26 -- रांची, संवाददाता। सीआईपी परिसर में 156 सुरक्षाकर्मियों का पिछले 24 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं पर न तो सीआईपी प्रशासन गंभीर है और न ही राज्य अथवा केंद्र सरकार कोई ठोस पहल कर रही है। धरना दे रहे कर्मी गुरुवार को प्रबंधन और नेताओं का पुतला लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, वे नौकरी दो या मौत दो के नारे लगा रहे थे। उनका कहना है कि वे अपने रोजगार की बहाली और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि राज्य और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस बीच 156 परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं स...