शामली, अप्रैल 27 -- शामली। सीआईपी एबैकस इंटरनेशनल के विद्यार्थियों ने 12 अप्रैल को आयोजित इंटरनेशनल अबैकस ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश-विदेश के हजारों बच्चों ने भाग लिया, जिसमें सीआईपी एबैकस के बच्चों ने मात्र 3 मिनट में 120 प्रश्न हल कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। शहर के वीवी पीजी कालेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। वीरेंद्र कुमार जैन, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, प्रतीक गर्ग और नवनीत जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीआईपी एबैकस की डायरेक्टर डॉ. मृदुला जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर की थी, जिसमें विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ तैयारी की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अबाकस प्रतियोगित...