बिजनौर, फरवरी 18 -- मशहूर धारावाहिक सीआईडी के निर्देशक ईश्वर सिंह ने मंगलवार को कंपोजिट स्कूल सराय डडूंबर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ईश्वर सिंह ने कहा कि सीआईडी जैसे क्राइम आधारित धारावाहिकों का उद्देश्य समाज को यह समझाना है कि अपराध करके कोई भी व्यक्ति कानून से नहीं बच सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे हमेशा अच्छे कार्यों में लगें और गलत रास्तों से दूर रहें। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई गई सामग्री को घर जाकर दोहराना और लिखकर याद करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे भी सीरियल की स्क्रिप्ट याद करने के लिए नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.