भागलपुर, अक्टूबर 24 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बिहार में एक दारोगा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पोल खुलने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। ठगी के आरोपी एसआई मनोज वर्मा के घर पर बांका पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। इशाकचक थाना क्षेत्र में स्थित मनोज वर्मा के घर पर ढोल बाजे के साथ पहुंची पुलिस ने इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी। आरोपी के खिलाफ बांका और भागलपुर के थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मनोज वर्मा स्पेशल ब्रांच का अधिकारी था जिसे विभागीय कार्रवाई में सस्पेंड कर दिया गया। फिलहाल वह फरार है। कैंसर की बीमारी से पीड़ित एक महिला सोनम ने मनोज वर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर 5.60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाकर बांका थाने में केस दर्ज कराया था। उसी केस में फरार रहने पर इश्तेहार...