सीआईटीसी परीक्षा में जिले में प्रथम, अभिषेक का सम्मान
उरई, जून 29 -- कालपी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी के फिटर द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षार्थी अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र रामतीर्थ पांडेय ने प्रवेश परीक्षा 2026 में 98% अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार शुक्ला व स्टाफ ने अभिषेक को प्रशस्ति पत्र व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया कि अभिषेक ने संस्थान का नाम रोशन किया है। इस दौरान प्राचार्य व कर्मचारियों ने अभिषेक की लगनशीलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हौसला बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.