चक्रधरपुर, मई 10 -- राउरकेला, संवाददाता। सीआईटीयू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह ओडिशा महासचिव विष्णु मोहंती का शनिवार तड़के भुवनेश्वर में ईलाज के दौरान निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं राज्यसभा सदस्य दिलीप राय सहित कई राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और अपूरणीय क्षति बताया है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर राउरकेला लाया जाएगा, जहां यूनियन कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेयर के बड़े भाई का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.