सीआईटीयू का मना स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) का 56वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन शनिवार को अली बिल्डिंग स्थित यूनिट कार्यालय पर उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के ध्वजारोहण एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्ष तेज प्रताप तिवारी ने सीआईटीयू के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक आंदोलनों में उसकी भूमिका तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सीआईटीयू ने पिछले 56 वर्षों में देशभर के श्रमिकों की आवाज को मजबूती प्रदान की है। कामरेड राणा प्रताप सिंह ने वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और श्रमिकों के सामने खड़ी चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित संघर्ष को समय की आवश्यकता बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.