बरेली, अप्रैल 12 -- स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित सीआईटीआईआईएस 2.0 कार्यक्रम को गति देने के लिए ऑनलाइन बैठक नगर निगम के स्मार्ट सिटी हाल में की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ इसमें 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य होगी। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में देश के सभी 18 शहरों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से एसीईओ शशि भूषण राय सहित मोहम्मद आजम, मोहम्मद अमीर और अर्जित एम शुक्ला ने प्रतिभाग किया। इसमें ई एंड एस रिपोर्टिंग की प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि जल्द ही सभी...