सीआईएससीई रीजनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज से
भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर। कार्मेल स्कूल में सात से नौ अगस्त तक सीआईएससीई रीजनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका की टीम शामिल होगी। टूर्नामेंट के लिए ग्राउंड तैयार हो चुका है। मैच में मेजबान भागलपुर जोन टीम के साथ देवघर जोन, धनबाद जोन, रांची जोन, पटना जोन और जमशेदपुर जोन की टीमें अपना दम दिखाएंगी। गुरुवार को कार्मेल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर आशा, मैनेजर सिस्टर सुजाता, उपप्रचार्या सिस्टर जैकलीन ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर वॉलीबॉल के अंतरराष्ट्रीय लेवल वन कोच अजय राय व नीलकमल राय, संदीप राय, अश्विनी कुमार व कार्यक्रम इंचार्ज राहिद व नीलेश सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.