गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। बेंगलुरु के तुमुकुरु स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में 26 से 30 अगस्त तक आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक मीट 2026-27 में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रविवार को प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद सोमवार को वापस लौट रहे खिलाड़ियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सीआईएससीई स्कूल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के अंतर्गत यह प्रतियोगिता बोर्ड की अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। इसमें 16 रीजन के 813 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 16 से 17 इवेंट में खिलाड़ियों ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। इसमें गाजियाबाद रीजन से कुल 20 एथलीटों ने भाग लिया, जिसमें सेंट जोसेफ एकेडमी के 11 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में सेंट जोसेफ के हिमां...