गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। आईसीएसई व आईएससी बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में शहर के प्रमुख स्कूलों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक साख को मजबूत किया है। अलग-अलग स्कूलों के नतीजों पर नजर डालें तो विद्यार्थियों ने न केवल उच्च प्रतिशत हासिल किया बल्कि विभिन्न विषयों में भी उत्कृष्टता दिखाई। इस बार 10वीं के परिणाम में हल्का सुधार देखने को मिला है, जबकि 12वीं के परिणामों ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की है। वर्ष 2025 के लगभग परफेक्ट परिणामों के मुकाबले इस बार के आंकड़े सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाते हैं। कक्षा 10वीं की बात करें तो वर्ष 2026 में 29 स्कूलों के कुल 2,554 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जो कि वर्ष 2025 में 2,582 विद्यार्थियों के मुकाबले थोड़ी कमी है। इस बार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.