पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में जिले के पहले सीआईएससीई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। जिसमें 66 छात्र छात्राओं ने पेपर दिए। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल जिले का एकमात्र सीआईएससीई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय है। परीक्षा 17 फरवरी से 27 मार्च तक कराई जाएगी। परीक्षा के पहले दिनशिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व दही खिलाकर आशीष दिया। पहले दिन अंग्रेजी व्याकरण की परीक्षा हुई। इसमें कुल 66 बच्चे उपस्थित रहे। मुख्य निरीक्षक अनिल सिंह की देख-रेख में अनुशासन के साथ परीक्षा कराई गई। विद्यालय के प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने बताया कि उम्मीद है कि सभी होनहार अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा में शामिल राम्या , रिधिमा, खुशी, दिव्या, आरुष, निशांत, मयंक, हर्ष, क्रांति, मनतशा, तान्या आादि न परीक्षा के बारे में बताया। प्...