वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस) बोर्ड परीक्षा-2026 में बनारस के मेधावियों ने 'मीटर तोड़' प्रदर्शन किया। 90 फीसदी या इससे ज्यादा अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। गुरुवार की सुबह 11 बजे परिणाम जारी हुए। स्कूलों में बच्चों के साथ ही अभिभावकों की भी भीड़ रही। एक-एक नामों की घोषणा होती गई और विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के चेहरों पर भी खुशी खिलती चली गई। सभी स्कूलों में जश्न का माहौल दिखा। बनारस के 11 स्कूलों से इस साल कुल 2058 छात्र-छात्राएं कक्षा-10 (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की परीक्षा में बैठे थे। हमेशा की तरह बनारस के बच्चों ने सीआईएससीई बोर्ड की दोनों कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- आईसीएसई में अमन और आईएससी में नंदिनी टॉपर बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.