हापुड़, मई 1 -- हापुड़। सीआईएससीई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां हाईस्कूल में देवव्रत त्यागी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। जबकि इंटरमीडिएट में युवराज पाराशर 99.75 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने। दोनों छात्र पिलखुवा के गांव खेड़ा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र हैं। गुरूवार सुबह 11 बजे सीआईएससीई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी हो गए हैं। यहां जिले के स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होते ही खुशी से झूम उठे। स्टूडेंट्स ने जश्न मनाया। यहां हापुड़ जिले में हाईस्कूल में सेंट जेवियर्स स्कूल खेड़ा के छात्र देवव्रत त्यागी ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। यह भी पढ़ें- सीआईएससीई बोर्ड में दिल खोलकर मिले छात्रों को नंबर जबकि दूसरे स्थान पर क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कू...