मुरादाबाद, मई 26 -- विल्सोनिया कॉलेज परिसर में आयोजित सीआईएससीई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दम दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टाइनी टोट्स, जीएनपीएस नानपुर, होली फैमिली, एडम एंड इट्स, सीपी विद्या निकेतन फर्रूखाबाद, डीपाल बदायूं एवं सैक्रेट हार्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल चौहान, सोनू चौहान, विद्यालय प्रबंधक डॉ. आशीष संतराम एवं प्रधानाचार्या संगीता रेविस ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...