जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर। तारापोर स्कूल में आयोजित दो दिवसीय सीआईएससीई जोनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में विवेकानंद इंटरनेशनल (अंडर-14), केरल समाजम (अंडर-17) और केरला पब्लिक स्कूल गम्हरिया (अंडर-19) विजेता बने।वहीं, बालक वर्ग में मेजबान तारापोर स्कूल ने अंडर-14 व 19 और सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट ने अंडर-17 का खिताब जीता। सफल खिलाड़ियों का चयन रीजनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। अंत में विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- अंडर 14 में साहिबगंज, 17 में संत टेरेसा व 19 में संत जोसफ भागलपुर विजयी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...