जामताड़ा, जुलाई 20 -- बीते 18 जून को गिरिडीह कार्मेल स्कूल में आयोजित सीआईएससीई जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट्स 2026 में सेंट जोसेफ स्कूल श्रीरामपुर के वर्ग दशम के छात्र एवं खेलो इंडिया बैडमिंटन सेन्टर जामताड़ा के खिलाड़ी पीयूष रंजन मुर्मू अंडर 17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने स्कूल, अपने परिवार सहित जामताड़ा जिला को गौरवांवित किया है। पीयूष रंजन मुर्मू के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंट जोसेफ स्कूल जामताड़ा के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने बधाई एवं शुभकामना दी। कहा कि यह हमारे विद्यालय के साथ-साथ जामताड़ा जिला के लिए भी गौरव का विषय है। पियूष रंजन ने जोनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर हम सभी को गौरवांवित किया। अब वह जमशेदपुर में आयोजित रिजनल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए देवघर जोन रिप्रेजेंट करेगे। पीयूष रंजन मुर्मू...