हजारीबाग, मई 15 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कार्मेल स्कूल में सीआईएससीई जोनल थ्रोबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट अंडर-14, अंडर-17 तथा अंडर-19 श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि फा रोसनर खालखो द्वारा किया गया। सभी आयु वर्गों के मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे और दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि धनंजय श्रीखंडे रहे। फाइनल मुकाबलों में विजेता टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग की विजेता टीम क्लू...