सीआईएससीई जोनल खो-खो में विजेताओं का सम्मान
जमशेदपुर, जून 29 -- तीन दिवसीय सीआईएससीई जोनल खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 का समापन हो गया। मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में 22 से 24 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सभी वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग में एसएस एकेडमी तथा बालिका वर्ग में सेंट एंथनी एकेडमी ने खिताब जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल और बालिका वर्ग में मेजबान विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल विजेता बना। अंडर-19 बालक वर्ग में रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल तथा बालिका वर्ग में टैगोर एकेडमी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स में सीआईएससीई जोनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.